HomeBiharसीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, भरत तिवारी के परिवार के एक...

सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, भरत तिवारी के परिवार के एक सदस्य को मिलेगी सरकारी नौकरी

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने भरत तिवारी के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की बात कही है। इसके अलावा परिवार को आर्थिक मदद देने की भी घोषणा की गई है।

यह फैसला उस समय सामने आया है, जब मामले की जांच के लिए गठित न्यायिक जांच आयोग ने अपनी रिपोर्ट बिहार सरकार को सौंप दी है। आयोग की रिपोर्ट मिलने के बाद सरकार की ओर से परिवार को सहायता देने का निर्णय लिया गया।

मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा, “न्यायिक जाँच के अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर बिहार सरकार द्वारा दिवंगत भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक सहायता एवं एक परिजन को सरकारी नौकरी प्रदान की जाएगी।

आपको बता दें कि भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिजनों ने बीते 24 जुलाई को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की थी। पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास, एक अणे मार्ग में हुई इस मुलाकात के दौरान भरत तिवारी की मां आशा देवी समेत परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने मुलाकात के दौरान भरत तिवारी के परिजनों को भरोसा दिलाया कि मामले में न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments