लाइव सिटीज, पटना: बिहार में 70वीं BPSC परीक्षा के माध्यम से चयनित नवनियुक्त अधिकारियों के लिए आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उन्हें उनकी नई जिम्मेदारियों और जनता के प्रति जवाबदेही का अहसास कराया. उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा केवल पद, अधिकार और सुविधाएं हासिल करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह लोगों की सेवा करने और बिहार के विकास में योगदान देने का महत्वपूर्ण अवसर है.
सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, यह पद के साथ सेवा की जिम्मेदारी है. जिस भी फाइल पर आप साइन करेंगे, उससे किसी परिवार का भला होगा. इससे आपके जीवन में भी बदलाव आएगा. इतना ही नहीं, आप जितने ईमानदार बनेंगे, बिहार उतना ही आगे बढ़ता जाएगा.
इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम विजेंद्र यादव भी मौजूद रहे. इस दौरान डिप्टी सीएम ने 2005 के पहले वाले बिहार की याद दिलाई. उन्होंने कहा, 2005 से पहले जब एनडीए की सरकार नहीं बनी थी, तब तो राज्य में नौकरी की कल्पना भी कम ही थी. लेकिन जब नीतीश कुमार की सरकारी बनी, उसके बाद राज्य में लोगों को नौकरी मिलना शुरू हुआ. वर्तमान में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार बनी है तो और भी लोगों को नौकरी मिलेगी.
