HomeBiharवैशाली में बेखौफ बदमाशों का आतंक, मॉर्निंग वॉक के दौरान ठेकेदार को...

वैशाली में बेखौफ बदमाशों का आतंक, मॉर्निंग वॉक के दौरान ठेकेदार को गोलियों से भूना, मौके पर मौत

लाइव सिटीज, वैशाली: हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिग्घी में सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले ठेकेदार रामनरेश राय की अज्ञात अपराधियों ने चार गोलियां मारकर हत्या कर दी. इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश फैल गया. घटना की सूचना मिलते ही एसपी शुभांक मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक राम नरेश राय कंस्ट्रक्शन का काम करते थे. वह हर दिन की तरह सुबह में टहलने के लिए निकलते थे आज भी सुबह में वह निकले थे लेकिन उनके साथ कोई भी उनके साथ ही नहीं था हर दिन उनके साथ लगभग 5 से 6 लोग सुबह में रहते थे.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. परिजनों ने आनन-फानन में शव को सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन बाद में बिना पोस्टमार्टम कराए ही स्वजन शव को अपने घर वापस ले आए. हालांकि, घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की बारीकी से छानबीन में जुट गई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments