HomeBiharबिहार में ठनका गिरने से 9 लोगों की मौत, CM सम्राट चौधरी...

बिहार में ठनका गिरने से 9 लोगों की मौत, CM सम्राट चौधरी ने शोक जताते हुए की चार- चार लाख मुआवजे की घोषणा

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में मौसम के बिगड़े मिजाज के बीच वज्रपात ने तीन जिलों में कहर बरपाया है। बांका, लखीसराय और पटना में आकाशीय बिजली गिरने से कुल नौ लोगों की मौत हो गई। हादसों के बाद प्रभावित इलाकों में शोक का माहौल है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इन घटनाओं पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को बांका में वज्रपात से पांच लोगों की मौत की सूचना भी सामने आई है।

वज्रपात से बांका में पांच, लखीसराय में तीन और पटना में एक व्यक्ति की जान गई है। मुख्यमंत्री ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने सभी मृतकों के आश्रितों को तत्काल चार-चार लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रभावित परिवारों तक सरकारी सहायता जल्द से जल्द पहुंचाई जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। सम्राट चौधरी ने लोगों से खराब मौसम के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने पर लोग अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। उन्होंने लोगों से आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से समय-समय पर जारी किए जाने वाले दिशा-निर्देशों का पालन करने की भी अपील की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments