लाइव सिटीज, पटना: महुआ विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास एवं क्षेत्रवासियों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आज नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री महोदय (ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्रालय, भारत सरकार) मनोहर लाल खट्टर जी से मुलाकात कर महुआ क्षेत्र में पावर ग्रिड उपकेंद्र के निर्माण हेतु पुनः अनुरोध किया।
महुआ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में बार-बार उत्पन्न होने वाली बिजली की समस्या के कारण आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के स्थायी समाधान, बिजली आपूर्ति को सुदृढ़ एवं निर्बाध बनाने तथा क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करने के लिए पावर ग्रिड उपकेंद्र का निर्माण अत्यंत आवश्यक है।
इस महत्वपूर्ण विषय को लेकर पूर्व में भी मंत्री महोदय से मिलकर आग्रह किया था। आज पुनः इस मांग को प्रमुखता से रखते हुए महुआ की जनता के हित में शीघ्र सकारात्मक पहल किए जाने का अनुरोध किया।
