HomeBiharपटना में CM सम्राट चौधरी के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, जानिए...

पटना में CM सम्राट चौधरी के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, जानिए मुख्यमंत्री ने क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सोमवार को पटना में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत सुबह करीब 10:30 बजे जेपी गोलंबर से हुई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी यात्रा में शामिल हुए और हाथ में तिरंगा लेकर जेपी गोलंबर से कारगिल चौक तक करीब 1.5 किलोमीटर पैदल चले

तिरंगा यात्रा में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गांधी मैदान पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उनके साथ मंत्री दिलीप जायसवाल और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी भी मौजूद रहे। गांधी मैदान पहुंचने के दौरान मुख्यमंत्री का काफिला गेट नंबर 12 से अंदर गया।

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि आज बिहार में हमलोग तिरंगा यात्रा मना रहे हैं। 10 से 17 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकलेगी। हमारे पूर्वजों और स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहूति देकर हमारे देश को आजादी दिलाई और एक लोकतांत्रिक देश हमें दिया, मैं उन्हें नमन करता हूं। यह तिरंगा हमारे लिए एकता, अखंडता और जीवन-मरण का प्रतीक है। लाखों सैनिक इस तिरंगा की रक्षा में अपने प्राणों की आहूति देने का काम करते हैं। यह तिरंगा साहस, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। यह हमारी समृद्धि का प्रतीक है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home