लाइव सिटीज, पटना: बिहार में मानसून एक्टिव है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 12 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में करीब 40Kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक 12 अगस्त तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। उत्तर बिहार के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना है। 15 अगस्त के बाद प्रदेश में मौसम साफ होने की उम्मीद है।
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 9 अगस्त तक बिहार में कुल 369.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, 13-14 अगस्त को 19 जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। अलर्ट वाले जिलों में जहानाबाद, सारण, सिवान, बक्सर, गया, पटना, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, सहरसा, सुपौल, खगड़िया, भागलपुर और लखीसराय शामिल है।
