HomeBiharपटना में आज निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, CM सम्राट चौधरी करेंगे नेतृत्व;...

पटना में आज निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, CM सम्राट चौधरी करेंगे नेतृत्व; ट्रैफिक डायवर्ट

लाइव सिटीज, पटना: बिहार की राजधानी पटना में आज तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में आयोजित होने वाली इस यात्रा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की है। यात्रा की शुरुआत जेपी गोलंबर से होगी और इसका समापन कारगिल चौक के आसपास होने की जानकारी है।

तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए पटना पुलिस ने शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। सुबह से ही कई सड़कों पर सामान्य वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी और जरूरत के मुताबिक वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।

यात्रा के दौरान जेपी गोलंबर, डाकबंगला, रामगुलाम चौक, बाकरगंज और कारगिल चौक समेत कई महत्वपूर्ण इलाकों में ट्रैफिक को नियंत्रित किया जाएगा। यात्रियों से अपील की गई है कि वे घर से निकलने से पहले बदले हुए रूट की जानकारी ले लें और अनावश्यक रूप से यात्रा वाले रास्ते पर जाने से बचें।

तिरंगा यात्रा को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। यात्रा के प्रमुख स्थानों और संवेदनशील मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। भीड़ को नियंत्रित करने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था पर भी पुलिस की विशेष नजर रहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments