HomeBiharप्रसाद खाने के बाद 100 लोग बीमार, गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की...

प्रसाद खाने के बाद 100 लोग बीमार, गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

सहरसा: प्रखंड क्षेत्र के सरडीहा पंचायत के सरडीहा गांव स्थित मध्य टोला में सत्यनारायण भगवान की पूजा का प्रसाद खाने के बाद सौ से अधिक लोगों के बीमार पड़ने से गांव में अफरातफरी मच गई।एक साथ बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते टोले के अधिकांश घरों में लोग बीमार पड़ गए।

अचानक बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल कायम हो गया। हालांकि, सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और इलाज शुरू किया।मेडिकल टीम के अनुसार, फिलहाल सभी मरीज खतरे से बाहर हैं और स्थिति नियंत्रण में है।

आपको बता दें कि सरडीहा गांव के मध्य टोला में एक व्यक्ति के यहां बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी सत्यनारायण भगवान की पूजा का आयोजन किया गया था।पूजा के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद ग्रहण करने के बाद अगले दिन से ही लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी।

शुरुआत में ग्रामीणों ने इसे सामान्य बीमारी समझकर अपने स्तर से इलाज कराया। लेकिन धीरे-धीरे उल्टी और दस्त की शिकायत वाले मरीजों की संख्या बढ़ती चली गई।तीन दिनों के भीतर जब दर्जनों लोग बीमार पड़ गए और लगभग प्रत्येक परिवार से किसी न किसी सदस्य के बीमार होने की सूचना सामने आने लगी तो ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments