HomeBiharबिहार में फिर बदला मौसम, आज गया समेत 9 जिलों में भारी...

बिहार में फिर बदला मौसम, आज गया समेत 9 जिलों में भारी बारिश, अन्य 25 जिलों में आंधी-वज्रताप का अलर्ट

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है. राजधानी पटना समेत मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, खगड़िया और समस्तीपुर में देर रात से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज गुरुवार को पटना समेत राज्य के 9 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

इसके अलावा राज्य के 25 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है.

  • भारी बारिश का अलर्ट: पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी और किशनगंज में भारी बारिश की संभावना है.
  • बहुत भारी बारिश का अलर्ट: गया, अररिया, कटिहार, बक्सर, सीवान और रोहतास बहुत भारी बारिश होगी.
  • ऑरेंज अलर्टः भोजपुर, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल, पटना, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, बेगूसराय, शेखपुरा, लखीसराय में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
  • येलो अलर्ट: पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सारण, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, भागलपुर और बांका में बारिश, आंधी और वज्रपात का येलो अलर्ट है.
  • मौसम सामान्य: सुपौल, सहरसा, मधेपुरा और पूर्णिया में मौसम फिलहाल सामान्य रहने की उम्मीद है.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments