लाइव सिटीज, पटना: बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा की बड़ी हार हुई, राजद को भी परिणाम ने बड़ा झटका दिया है। वहीं,राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य का एक्स पर किया गया पोस्ट भी कुछ ऐसा ही संदेश दे रहा है। उन्होंने जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर की जीत पर सोशल मीडिया मंच एक्स के जरिए उन्हें बधाई दी है।
रोहिणी आचार्य ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि ‘जीत उसी की होती है, जो लगातार जनता के बीच रहता है, कार्यकर्ताओं का सम्मान करता है और उनसे निरंतर संवाद बनाए रखता है।
उन्होंने लिखा कि यह जीत भाजपा के विरोध और लोकतंत्र में जनता के विश्वास की जीत है। विजेता को हार्दिक बधाई तथा जन-समर्पित कार्यकाल एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं।
