HomeBiharप्रशांत किशोर छठे राउंड में भी आगे, बांकीपुर में बढ़ रहा लीड...

प्रशांत किशोर छठे राउंड में भी आगे, बांकीपुर में बढ़ रहा लीड मार्जिन, नीरज सिन्हा 3451 वोटों से पीछे

लाइव सिटीज, पटना: पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की काउंटिंग जारी है। दोपहर बाद परिणाम आज घोषित होने की उम्मीद है। पटना के एएन कॉलेज में वोटों की गिनती जारी है। जिला प्रशासन और निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतगणना संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी की है। मतगणना केंद्र पर अधिकृत लोगों के प्रवेश के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की गई हैं। रिजल्ट पर न केवल बांकीपुर बल्कि पूरे बिहार की नजरें टिकी हुई हैं।

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के छठे चरण में भी जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त बनाए रखी है। उनका मार्जिन लगातार बढ़कर 3,451 वोटों पर पहुंच गया है।

  • प्रशांत किशोर (जन सुराज): 11,603 वोट (+3,451)
  • नीरज सिन्हा (भाजपा): 8,152 वोट
  • रेखा गुप्ता (राजद): 2,154 वोट

प्रशांत किशोर की यह बढ़त जन सुराज खेमे के लिए बेहद मजबूत साबित हो रही है, जबकि भाजपा पिछड़ती नजर आ रही है।

बांकीपुर उपचुनाव के रुझानों में जन सुराज के प्रशांत किशोर की लगातार बढ़त का असर राजनीतिक दलों के दफ्तरों में साफ देखा जा रहा है। जहां एक ओर जन सुराज खेमे में उत्साह का माहौल है, वहीं दूसरी ओर पटना स्थित बीजेपी दफ्तर में सन्नाटा पसरा हुआ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments