HomeBiharपिछड़ा आयोग के डेडिकेटेड कमीशन पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, सुशील...

पिछड़ा आयोग के डेडिकेटेड कमीशन पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, सुशील मोदी ने इसे लेकर नीतीश कुमार पर फिर बोला हमला, जानें क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य सरकार ने अति पिछड़ा आयोग के लिए डेडिकेटेड कमीशन बनाया था. हाई कोर्ट के आदेश के बाद तुरंत कमेटी का गठन हुआ था. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है. बीजेपी नेता सुशील मोदी ने इसकी प्रति शेयर की है. 28 नवंबर को कोर्ट ने स्टे ऑर्डर जारी किया है. सुशील मोदी ने इसे लेकर नीतीश कुमार पर फिर हमला बोला है.

सुशील मोदी ने ट्वीट में नीतीश कुमार का पिछड़ा विरोधी चेहरा उजागर होने की बात कही है. कोर्ट के ऑर्डर की रिपोर्ट शेयर करते हुए मोदी ने लिखा कि “सुप्रीम कोर्ट ने अति पिछड़ा आयोग को डेडिकेटेड कमीशन पर रोक लगा दी है. बीजेपी पहले से कह रही थी नया कमीशन बनाइए, लेकिन नीतीश कुमार अपनी ज़िद पर अड़े रहे. बिहार में फिर एक बार नीतीश कुमार का अति पिछड़ा विरोधी चेहरा उजागर हो गया है”.

बता दें कि नीतीश सरकार ने 18 अक्टूबर को अति पिछड़ा आयोग का गठन किया था. इसके अध्यक्ष नवीन कुमार को बनाया गया था. कहा गया कि आयोग जब रिपोर्ट सौंपेगी तो ही बिहार में निकाय चुनाव के लिए रास्ता साफ हो सकेगा. बीजेपी लगातार इसे लेकर और चुनाव स्थगित होने का ठीकरा नीतीश कुमार पर फोड़ती रही है. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home