HomeBiharबांकीपुर उपचुनाव: सुबह 11 बजे तक 11.50% मतदान, 3.79 लाख मतदाता करेंगे...

बांकीपुर उपचुनाव: सुबह 11 बजे तक 11.50% मतदान, 3.79 लाख मतदाता करेंगे फैसला

लाइव सिटीज, पटना: बिहार की राजधानी पटना की सबसे चर्चित और हाईप्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। गुरुवार सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। चुनाव आयोग ने मतदान के शुरुआती आंकड़े जारी करते हुए बताया कि सुबह 11 बजे तक बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में 11.50 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।

आपको बता दें कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में कुल 3,79,471 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 2,00,060 पुरुष मतदाता, 1,79,533 महिला मतदाता और 23 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

चुनाव आयोग ने बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए भी विशेष व्यवस्था की है। इस सीट पर 85 वर्ष से अधिक उम्र के 3,166 मतदाता हैं, जबकि 1,024 दिव्यांग मतदाता भी अपने वोट का प्रयोग करेंगे। इन मतदाताओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए मतदान केंद्रों पर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments