HomeBiharबिहार में 32 हजार से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, TRE-4...

बिहार में 32 हजार से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, TRE-4 को लेकर CM सम्राट चौधरी ने दी खुशखबरी

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को TRE-4 के तहत 32,388 शिक्षकों की भर्ती का ऐलान कर दिया. उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि शिक्षा विभाग ने नियुक्ति के लिए अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज दी है. सरकार ने इसे युवाओं को रोजगार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में बड़ा कदम बताया है.

मुख्यमंत्री की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, TRE-4 में कुल 32,388 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. पदों का वर्गवार विवरण इस प्रकार है-

  • कक्षा 1 से 5: 3,847 पद
  • कक्षा 6 से 8: 8,563 पद
  • कक्षा 9 से 10: 3,877 पद
  • कक्षा 11 से 12: 16,101 पद

इससे पहले शिक्षा मंत्री ने मीडिया से बातचीत में बताया था कि TRE-4 भर्ती की अधियाचना मुख्यमंत्री सचिवालय को भेज दी गई है. उन्होंने कहा था कि अंतिम सीटों की घोषणा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे. अब मुख्यमंत्री ने आधिकारिक रूप से 32,388 पदों का ऐलान कर दिया है. इस घोषणा के बाद शिक्षक अभ्यर्थियों में उत्साह का माहौल है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments