लाइव सिटीज, पटना: बांकीपुर उपचुनाव को लेकर वोटिंग होने वाली है. इससे ठीक एक दिन पहले जन सुराज के संस्थापक और कैंडिडेट प्रशांत किशोर की परेशानी कहीं ना कहीं बढ़ गई है. पटना के शास्त्री नगर थाने में पीके के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. यह शिकायत जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने दर्ज कराई है
इस दौरान जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार के साथ पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद थे. नीरज कुमार ने कहा, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वीडियो को प्रशांत किशोर ने आर्टिफिशियल वीडियो बताया. इसे हमलोगों ने माना है कि यह हमारे नेता का अपमान है. साथ ही नीरज कुमार ने अनुरोध किया कि इस मामले में विधि सम्मत जांच कर कार्रवाई की जाए
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी के कैंडिडेट नीरज सिन्हा के पक्ष में वोट की अपील करते हुए एक वीडियो शेयर किया था. लोगों से उन्होंने कहा था कि आप सभी के सहयोग और विश्वास से हमने दो दशकों में न्याय के साथ विकास की गति को धरातल पर उतारा. विकास की इस गति को बनाए रखने के लिए और विकसित बिहार के निश्चय को बनाए रखने के लिए आपका एक-एक वोट जरूरी है.
