HomeBiharबिहार के इन 23 जिलों में आज बारिश की चेतावनी, तेज हवा...

बिहार के इन 23 जिलों में आज बारिश की चेतावनी, तेज हवा के साथ बिजली गिरने की भी संभावना

लाइव सिटीज, पटना: आज मौसम विभाग की तरफ से 23 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है. कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.

मौसम विभाग ने जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, उनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, अरवल, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई शामिल है. बाकी के जिलों में मौसम सामान्य रह सकता है. कई जिलों में तो बादलों की आवाजाही के साथ तेज हवा चल सकती है.

बिहार में लगातार बदल रहे मौसम के मिजाज को लेकर वैज्ञानिकों का कहना है कि इस समय मॉनसूनी ट्रफ की स्थिति बिहार में बार-बार बदल रही है. इस वजह से नमी बनने के बावजूद अच्छी बारिश नहीं हो पा रही है. कभी-कभी तेज धूप निकलने से उमस भी लोगों को झेलना पड़ रहा है. इसके बाद कई हिस्सों में बादल बनने की वजह से अचानक तेज हवा के साथ बारिश हो रही है. इस तरह से लगातार मौसम में बदलाव देखा जा रहा है.

पटना में मौसम की बात करें तो, यहां भी मिलाजुला सामान्य मौसम ही देखने के लिए बन रहा है. दोपहर के वक्त धूप निकलने से उमस बढ़ जा रही है. इसके साथ ही मंगलवार की सुबह भी अच्छी धूप खिली दिखी. मौसम विभाग की माने तो, आज भी राजधानी में मौसम सामान्य ही रह सकता है. उमस वाली गर्मी से फिलहाल निजात नहीं मिलने की संभावना है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments