HomeBiharबीजेपी के पूर्व विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल को जान से मारने की...

बीजेपी के पूर्व विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल को जान से मारने की धमकी, पटना में FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

लाइव सिटीज, पटना: बिहार बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि धमकी मिलने के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. बचौल की ओर से दिए गए आवेदन के मुताबिक, उन्हें मोबाइल फोन पर धमकी दी गई और मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया गया है.

हरिभूषण ठाकुर बचौल ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि 25 जुलाई 2026 को शाम करीब 8:46 बजे उनके मोबाइल फोन पर कॉल आया. आवेदन में उन्होंने दो मोबाइल नंबरों का भी उल्लेख किया है, जिनसे कथित तौर पर उन्हें फोन किया गया. बचौल के मुताबिक, कॉल के दौरान उन्हें धमकी दी गई.

शिकायत में हरिभूषण ठाकुर बचौल ने बताया है कि फोन पर धमकी मिलने के बाद उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया. उनके आवेदन में यह भी उल्लेख है कि संबंधित नंबरों से कॉल आने के बाद उन्होंने उसकी जानकारी जुटाने की कोशिश की थी. अब उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है. साथ ही मामले की जांच कर धमकी के पीछे की वजह और आरोपी की पहचान का पता लगाने का आग्रह किया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments