HomeBiharबिहार के शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने...

बिहार के शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने TRE 4 भर्ती और ट्रांसफर पर दिया अपडेट

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों और कार्यरत शिक्षकों के लिए खुशखबरी है. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया है कि TRE 4 भर्ती और शिक्षकों के ट्रांसफर की प्रक्रिया अब तेज हो गई है.

शिक्षा मंत्री के मुताबिक, TRE 4 के लिए अधियाचना (Requisition) 27 जुलाई तक बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेजने की तैयारी है. फिलहाल दो जिलों में रोस्टर से जुड़ी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से अधियाचना BPSC को भेज दी जाएगी.अधियाचना भेजे जाने के बाद अगस्त में TRE 4 भर्ती का विज्ञापन जारी होने की उम्मीद है.

TRE 4 के तहत 20 हजार से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की तैयारी है. इससे पहले सरकार अगले पांच वर्षों में एक लाख शिक्षकों की भर्ती का रोडमैप भी घोषित कर चुकी है. इसके तहत हर साल करीब 20 हजार शिक्षकों की नियुक्ति का लक्ष्य रखा गया है.शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया भी अब शुरू होने जा रही है. शिक्षा विभाग के अनुसार 29 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे. आवेदन की अंतिम तिथि 5 अगस्त तय की गई है. इसके बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू होगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments