HomeNationalधर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्‍तीफा, CJP ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन समाप्‍त करने...

धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्‍तीफा, CJP ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन समाप्‍त करने के लिए रखी थी शर्त

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी ज्‍यादा समय से विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्र और युवा लगातार धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे की मांग कर रहे थे. शुक्रवार को केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात में भी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे की मांग रखी थी.

सीजेपी के प्रतिनिधियों का स्‍पष्‍ट शब्‍दों में कहना था कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान बतौर शिक्षा मंत्री अपने पद से इस्‍तीफा नहीं देंगे, जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन का दौर जारी रहेगा. शनिवार को प्रधान ने इस्‍तीफा देते हुए कहा कि उन्‍हें प्रजातंत्र पर पूरा भरोसा है.

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं और समर्थकों ने इसे अपनी बड़ी जीत बताते हुए जश्न मनाया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments