HomeBiharजमुई कांड पर तेजस्वी का CM सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- नाबालिग...

जमुई कांड पर तेजस्वी का CM सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर करना गंभीर अपराध

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के जमुई में नाबालिग लड़की के साथ कथित अभद्र व्यवहार और छेड़खानी के मामले को लेकर अब सियासी विवाद और तेज हो गया है। घटना के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उनके सोशल मीडिया हैंडल से तस्वीरें साझा की गईं। पोस्ट सामने आने के कुछ समय बाद उसे हटा दिया गया। इसी को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोला है।

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की ओर से पीड़िता के परिवार की तस्वीर सार्वजनिक किए जाने से नाबालिग की पहचान उजागर होने का खतरा पैदा हुआ। उन्होंने इसे पॉक्सो कानून के प्रावधानों से जोड़ते हुए मुख्यमंत्री पर सवाल खड़े किए और कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, “पॉक्सो अधिनियम-2012 की धारा 23 के अनुसार, किसी भी मीडिया (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक या सोशल मीडिया) या अन्य माध्यम से पीड़ित बच्चे की पहचान उजागर नहीं की जा सकती. इसमें बच्चे का नाम, पता, फोटो, स्कूल या परिवार से जुड़ी कोई भी जानकारी शामिल है जिससे उसकी पहचान का खुलासा हो सके। पहचान उजागर करने पर 6 महीने से एक साल तक की जेल या जुर्माना, या दोनों हो सकते हैं।

पीड़िता के परिवार से मिले मुख्यमंत्री

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 24 सितंबर को लोक सेवक आवास पर जमुई मामले की पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिवार से घटना की जानकारी ली और सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।मुलाकात से संबंधित तस्वीर मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की गई।

क्या है मामला

जमुई में 19 सितंबर को कोचिंग से लौट रहे एक नाबालिग लड़के और लड़की को कुछ लोगों ने रास्ते में रोक लिया था. दोनों के साथ मारपीट और लड़की के साथ छेड़छाड़ की गई।घटना के कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला चर्चा में आया पुलिस ने इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन नाबालिग बताए गए हैं।मंगलवार को पुलिस ने मुख्य आरोपितों में शामिल नंदन यादव और हरेराम यादव को गिरफ्तार किया।पुलिस के मुताबिक कार्रवाई के दौरान नंदन यादव के पैर में गोली लगी, जबकि हरेराम यादव भागने की कोशिश में घायल हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments