लाइव सिटीज, पटना: बांकीपुर उपचुनाव के चुनाव प्रचार के बीच राष्ट्रीय जनता दल को बड़ा झटका लगा है. लंबे समय तक पार्टी के मुखर प्रवक्ता रहे मृत्युंजय तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है. आज उन्होंने बीजेपी दफ्तर में सदस्यता ग्रहण कर ली.
बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी, पूर्व मंत्री मंगल पांडेय और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मृत्युंजय तिवारी ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की. हाल ही में उन्होंने आरजेडी से इस्तीफा दे दिया था. पार्टी में उपेक्षा, अपमान और शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया था.
राष्ट्रीय जनता में नेता और कार्यकर्ता का कोई सम्मान नहीं होता है. वहां न नीति है और न ही नीयत और नेतृत्व है. आरेजडी दिशाहीन है. पार्टी समाप्ति की कगार पर है. अब हमने भारतीय जनता पार्टी में अपनी नई पारी की शुरुआत की है.
मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बीजेपी में जो सम्मान आज मिला है, उसकी रक्षा हमारे शरीर के खून का एक भी कतरा रहेगा तो भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्पित कर देंगे. आरजेडी में जब मेरे जैसे लोग का सम्मान नहीं हुआ तो आम कार्यकर्ता को क्या सम्मान मिलेगा. राष्ट्रीय जनता दल समाप्ति की ओर है.
