HomeBiharबांकीपुर उपचुनाव नहीं लड़ेंगे बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक बंटी, वापस लिया नाम

बांकीपुर उपचुनाव नहीं लड़ेंगे बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक बंटी, वापस लिया नाम

लाइव सिटीज, पटना: भारतीय जनता पार्टी ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए उतारे गए अभिषेक कुमार सिन्हा ऊर्फ बंटी का नामांकन वापस ले लिया है. उन्होंने पारिवारिक कारणों का हवाला दिया है.

9 जुलाई को ही एनडीए के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में भारी शक्ति प्रदर्शन के साथ अभिषेक बंटी ने नामांकन दाखिल किया था. ठीक 24 घंटे के अंदर उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बांकीपुर उपचुनाव नहीं लड़ने की घोषणा करके सभी को हैरान कर दिया है.

अभिषेक बंटी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को मैंने पत्र दिया है. मुझे भारतीय जनता पार्टी ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में एनडीए का प्रत्याशी बनाया था. इसके लिए प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं. आप लोगों का आगह करना चाहता हूं कि मैं पारिवारिक कारणों से विधानसभा उपचुनाव लड़ने में असमर्थ हूं. कार्यकर्ता के रूप में मैं सेवा देता रहूंगा.

अभिषेक कुमार बंटी ने जो शपथ पत्र दिया है, उससे भी स्पष्ट है कि पार्टी ने एक सामान्य कार्यकर्ता को मौका दिया है. आपको बता दें कि अभिषेक कुमार बंटी की कुल आय -1594910रु है. जिसमें कि नगदी – 70,000 और पत्नी के पास 50,000 हैं. पति-पत्नी के पास कुल मिलाकर 120000 रुपए नगद है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments