HomeBiharपटना ट्रैफिक पुलिस का सख्त आदेश: सुबह, दोपहर और शाम के पीक...

पटना ट्रैफिक पुलिस का सख्त आदेश: सुबह, दोपहर और शाम के पीक आवर में ऐसे वाहनों पर प्रतिबंध

लाइव सिटीज, पटना: शहर के व्यस्त समय में अब व्यावसायिक भारी वाहन, कंक्रीट मिक्सचर मशीन और अन्य भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि सुबह 9 से 11 बजे, दोपहर 1 से 3 बजे और शाम 5 से 8 बजे तक इन वाहनों की एंट्री शहर में नहीं होगी।इस प्रतिबंधित समय के दौरान किसी भी पासधारी वाहन को भी पीक आवर में चलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

शहर की सड़कों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पुलिस अधीक्षक (यातायात) के आदेशानुसार पटना के शहरी क्षेत्रों में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य व्यस्त समय (पीक आवर) के दौरान सड़कों पर भारी वाहनों के दबाव को कम करना है, जिससे आम जनता को रोजाना लगने वाले महाजाम से राहत मिल सके।

विशेष अभियान के पहले ही दिन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कड़ा एक्शन लिया गया। यातायात पुलिस ने चेकिंग के दौरान नियमों को ताक पर रखकर दौड़ रहे आठ कंक्रीट मिक्सचर मशीनों और कई अन्य भारी वाहनों को पकड़ा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments