HomeBiharहमपर कोई रिवॉल्वर लहराए तो हम कैसे छोड़ दें, भरत तिवारी एनकाउंटर...

हमपर कोई रिवॉल्वर लहराए तो हम कैसे छोड़ दें, भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले जीतन राम

लाइव सिटीज, पटना: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एक बार फिर पुलिस की कार्रवाई का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि अगर कोई किसी पर बंदूक ताने, तो पुलिस उसे छोड़ नहीं सकती. उनके इस बयान के बाद एक बार फिर मामले को लेकर सियासी चर्चा तेज हो गई है.

जीतन राम मांझी ने कहा कि अगर कोई उन पर रिवॉल्वर ताने, तो उसे छोड़ने का सवाल ही नहीं उठता. उन्होंने कहा कि अगर कोई हम पर रिवॉल्वर लहराए तो हम उसको कैसे छोड़ दें. इसी वजह से पहले भी कई पुलिसकर्मी मारे गए हैं. पुलिस मारी जाए तो कोई बात नहीं, लेकिन जब पुलिस कार्रवाई करे तो उस पर सवाल उठाए जाते हैं. मांझी ने साफ कहा कि उनके मुताबिक पुलिस ने इस मामले में कोई बर्बरता नहीं की है.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार पहले ही इस मामले की न्यायिक जांच के लिए आयोग बना चुकी है. उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने न्यायिक आयोग गठित कर दिया है, तो अब जांच का इंतजार करना चाहिए. उन्होंने कहा कि आयोग की रिपोर्ट आने से पहले बेवजह विवाद खड़ा करने का कोई औचित्य नहीं है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments