HomeBiharकरगहर में निकला मुहर्रम ताजिया का जुलूस, वरिष्ठ समाजसेवी ने लिया ताजिया...

करगहर में निकला मुहर्रम ताजिया का जुलूस, वरिष्ठ समाजसेवी ने लिया ताजिया की सलामी

लाइव सिटीज, रोहतास: करगहर में हिंदू- मुस्लिम सौहार्द की एक ऐसी परंपरा सदियों से चलती आ रही है जो आज भी जीवित है और एक मिसाल है। यहां मोहर्रम के ताजिया जुलूस की शुरुआत तब तक नहीं होती, जब तक एक हिंदू ब्राह्मण परिवार के वंशज उसकी सलामी नहीं ले लेते।

खास बात यह है कि सदियों पुरानी यह परंपरा आज भी पूरे सम्मान और उत्साह के साथ निभाई जा रही है। बताया जाता है कि राजा महाराजाओं के जमाने में जब जमींदारी प्रथा थी, तो तात्कालिक जमींदार चेत पांडे के द्वारा यहां ताजिया की जुलूस की सलामी ली जाती थी, जो यह परंपरा आज भी कायम है। आज भी चेत पांडे के वंशज ताजिया के जुलूस की सलामी लेते हैं।करगहर के मुसलमानों के खलीफा सनौवर राइन के द्वारा यह ताजिया के जुलूस निकाली जाती है और सबसे पहले ताजिया की जुलूस की सलामी हिंदू ब्राह्मण परिवार के लोग लेते हैं।

लगभग एक दशक से ताजिया के जुलूस की सलामी वरिष्ठ समाजसेवी विवेक पांडे उर्फ सोनू ने लेते आ रहे हैं ।इस ताजिया के दौरान वरिष्ठ समाजसेवी विवेक कुमार पांडे को साफा और तलवार भेंट की गई और इसके बाद ताजिया की जुलूस देर रात तक पूरे नगर में भ्रमण की। हिंदू मुस्लिम एकता तथा सामंजस्य की यहां एक अद्भुत मिसाल देखने को मिलती है। यह परंपरा यहां के लोग आज भी निभा रहे हैं। मौके पर गुड्डू खलिफा , मनौवर राइन, जैनुल आबेदीन, सोनू आलम, लड्डू खान, शमशाद आलम, इश्तियाक आलम, गुलाम सरवर , मैनुद्दीन सहित कई फलाहल मुस्लिम कमिटी के लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments