HomeBihar4 साल बाद नीतीश कुमार से मिले RCP सिंह: बोले- कोई उन्हें...

4 साल बाद नीतीश कुमार से मिले RCP सिंह: बोले- कोई उन्हें कमजोर समझने की भूल न करे

लाइव सिटीज, पटना: नीतीश कुमार के 7 सर्कुलर रोड आवास पर जदयू के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष आरसीपी सिंह का पहुंचना चर्चा का विषय बन गया है।  एक ओर आरसीपी सिंह ने मुलाकात को बेहद आत्‍मीय बताया है तो दूसरी ओर समर्थकों ने जदयू के दो नेताओं पर उन्‍हें नीतीश कुमार से नहीं मिलने देने का आरोप लगाया है। 

उनका कहना है क‍ि नीतीश कुमार के पास वे गए जरूर थे, लेकिन उनकी बातचीत नहीं होने दी गई। इसको लेकर समर्थकों ने नीतीश कुमार के आवास के बाहर हंगामा भी किया। 

इस बीच आरसीपी सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्‍होंने कहा कि नीतीश जी को कोई कमजोर समझने की भूल नहीं करे। वे कल भी मजबूत थे और आज भी पूरी तरह मजबूत हैं।आरसीपी ने मुलाकात पर कहा कि, करीब चार वर्ष बाद उनसे भेंट हुई। बातचीत क्‍या हुई, यह पूछने पर कहा क‍ि कम्‍यूनिकेशन का सबसे बड़ा माध्‍यम चेहरा होता है। उनके चेहरे का भाव बहुत बेहतर था।

उन्होंने कहा कि हमेशा बोलते आए हैं कि वे हमारे नेता हैं। नीतीश कुमार किसी के कहने से कमजोर हो जाएंगे क्‍या? इनका व्‍यक्‍त‍ित्‍व सबसे अलग रहा है। वे कमजोर नहीं हो सकते।जो थे, आज हैं और आगे भी रहेंगे। गलतफहमी में कोई न रहे कि वे कमजोर हैं। आरसीपी ने कहा कि वे खुद को हमेशा घर (जदयू) में समझते हैं। जो बाहर समझते हैं, वे जानें।  

हमारा घर का संबंध है। निशांत को देखकर काफी खुशी होती है। वे बेहतर करेंगे। निशांत का अपना कोई इंटरेस्‍ट नहीं है। वे केवल बिहार के लोगों को बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं देने के लक्ष्‍य पर काम कर रहे हैं।  

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments