HomeBiharआज बिहार के 19 जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट, अगले 6 दिनों...

आज बिहार के 19 जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट, अगले 6 दिनों तक तबाही मचायेगा मॉनसून

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में मॉनसून कमजोर होने के कारण लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग ने बुधवार को राज्य के 13 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है. हालांकि 19 जिलों में आंधी-पानी की संभावना जताई है. मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 25 से 29 जून तक राज्य में आंधी-पानी के साथ भारी बारिश की संभावना है. इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

बक्सर, भोजपुर, पटना, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नवादा, नालंदा, जहानाबाद, गया, औरंगाबाद, अरवल, रोहतास और कैमूर में हीट वेव की चेतावनी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार को बिहार के इन जिलों में भयंकर गर्मी पड़ने की संभावना है.

वहीं दूसरी ओर पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, समस्तीपुर, वैशाली, सारण, सिवान और गोपालगंज में आंधी-बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इन जिलों में बुधवार को 50-60 किमी की रफ्तार से तेज हवा, वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments