HomeBiharबिहार में एनकाउंटर, पुलिस ने 45 लाख लूट मामले में दो अपराधियों...

बिहार में एनकाउंटर, पुलिस ने 45 लाख लूट मामले में दो अपराधियों को मारी गोली

लाइव सिटीज, गया: गया में एनकाउंटर की कार्रवाई सामने आई है. जिले में ज्वेलरी कारोबारी से 45 लाख के आभूषण और कैश की लूट हुई थी. इस मामले में छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो अपराधियों के पैर में गोली मारी है. लूटकांड का मास्टरमाइंड सुजीत चौधरी को दोनों पैरों में कुल तीन गोलियां लगी हैं.

वहीं दूसरे अपराधी को भी एक गोली लगी है. दोनों को गया के मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. घायल अपराधियों में भीषण लूटकांड का मास्टरमाइंड सुजीत चौधरी भी शामिल है

गया एसएसपी सुशील कुमार ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है. एसएसपी के अनुसार सोमवार की रात 12 बजे सूचना मिली कि गुरुआ डकैती कांड से जुड़े अपराधी फिर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने वाले हैं. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जाल बिछाया. जिले के आमस थाना क्षेत्र के पास घेराबंदी कर छापेमारी की गई.

पुलिस के अनुसार अपराधियों ने गुरुआ बाजार में लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. लूटकांड का मास्टरमाइंड सुजीत चौधरी शेरघाटी और श्रवण मल्लाह आमस थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. पुलिस के अनुसार इस कार्रवाई में घटनास्थल से जेवरात भी बरामद हुए हैं. हालांकि कितने आभूषण बरामद हुए हैं, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments