HomeBiharबिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, मुंगेर से 15...

बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, मुंगेर से 15 आरोपी गिरफ्तार

लाइव सिटीज, मुंगेर: पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 2025 में हुए फर्जीवाड़े और सॉल्वर गैंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मुंगेर और पटना पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंगेर जिले से 15 लोगों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि ये सभी आरोपी भर्ती परीक्षा में धांधली कराने वाले संगठित गिरोह से जुड़े हुए हैं.

जानकारी के अनुसार, पटना पुलिस को इस मामले में कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले थे. इसके बाद मुंगेर के एसपी सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर जिले के कई इलाकों में एक साथ छापेमारी अभियान चलाया गया. यह कार्रवाई देर रात तक चली. पुलिस ने तारापुर, खड़गपुर और सदर अनुमंडल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया.

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों पर परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थियों को बैठाने, उम्मीदवारों को नौकरी दिलाने का झांसा देने और सॉल्वर गैंग के जरिए परीक्षा में धांधली कराने का आरोप है. शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि इन लोगों के संबंध एक बड़े नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं, जो कई भर्ती परीक्षाओं में सक्रिय रहा है. गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को आगे की पूछताछ के लिए पटना पुलिस अपने साथ ले गई है. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments