HomeBihar1 करोड़ लोगों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि, हर महीने...

1 करोड़ लोगों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि, हर महीने 10 तारीख को मिलेगा पैसा

लाइव सिटीज, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत करीब 1 करोड़ लाभार्थियों के बैंक खातों में 1100 रुपये की पेंशन राशि ट्रांसफर कर दी है। सरकार का दावा है कि यह कदम राज्य के बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगजनों को आर्थिक मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

पेंशन राशि जारी करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब हर महीने की 10 तारीख को लाभार्थियों के खातों में पेंशन की राशि भेजी जाएगी, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

सरकार के अनुसार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ राज्य के लाखों बुजुर्गों, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगजनों को मिल रहा है। समय पर पेंशन मिलने से इन लोगों को दैनिक जरूरतों को पूरा करने में काफी मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भी निर्देश दिया है कि पेंशन वितरण प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लाभार्थियों के खातों में राशि समय पर पहुंचे, इसके लिए संबंधित विभागों को लगातार निगरानी रखने को कहा गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments