HomeBiharऔरंगाबाद में टूरिस्ट बस के साथ खौफनाक हादसा, 3 लोगों की दर्दनाक...

औरंगाबाद में टूरिस्ट बस के साथ खौफनाक हादसा, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, कई जख्मी

लाइव सिटीज, औरंगाबाद: औरंगाबाद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। बोधगया से वाराणसी जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक टूरिस्ट बस राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर ट्रेलर से जा भिड़ी। हादसा इतना भीषण था कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में आंध्र प्रदेश के तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हो गए। इनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश के करीब 40 श्रद्धालु धार्मिक यात्रा पर निकले थे। सभी लोग बोधगया में दर्शन के बाद वाराणसी के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र में भेड़िया और देव मोड़ के बीच भवानी होटल के पास उनकी बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। कई यात्री सीटों के बीच फंस गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।

इस दुर्घटना में आंध्र प्रदेश के नेल्लूर जिले के रहने वाले 50 वर्षीय हजरतया, 43 वर्षीय फातमावती और 64 वर्षीय वेंकटेश की मौत हो गई। वहीं नरेंद्र रेड्डी, प्रसाद और सुभनमा समेत कई अन्य यात्री घायल हुए हैं। घायलों में 7 से 8 लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments