HomeBiharमुजफ्फरपुर हादसे के बाद एक्शन में सम्राट सरकार, अस्पतालों और होटलों को...

मुजफ्फरपुर हादसे के बाद एक्शन में सम्राट सरकार, अस्पतालों और होटलों को एक हफ्ते में जमा करना होगा ये जरूरी सर्टिफिकेट

लाइव सिटीज, पटना: मुजफ्फरपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में हुए भीषण अग्निकांड के बाद बिहार सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है. राज्य सरकार ने सभी प्राइवेट अस्पतालों और होटलों को एक सप्ताह के भीतर जरूरी दस्तावेज और सुरक्षा संबंधी प्रमाणपत्र जमा करने का निर्देश दिया है. अग्निशमन विभाग ने साफ कर दिया है कि नियमों का पालन नहीं करने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में गुरुवार सुबह आईसीयू वार्ड में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए. इस घटना के बाद पूरे राज्य में अस्पतालों और होटलों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं.

प्रारंभिक जांच में अस्पताल में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. इसी को देखते हुए अग्निशमन विभाग ने सभी निजी अस्पतालों को एक सप्ताह के भीतर इलेक्ट्रिक लोड एनालिसिस सर्टिफिकेट जमा करने का निर्देश दिया है. 

सरकार ने अस्पतालों के साथ-साथ होटलों पर भी निगरानी बढ़ा दी है. सभी होटल संचालकों को अपने परिसर में रखे गए गैस सिलेंडरों की संख्या और विवरण स्वयं प्रमाणित कर एक सप्ताह के भीतर विभाग को उपलब्ध कराने को कहा गया है. अग्निशमन विभाग ने चेतावनी दी है कि निर्धारित अवधि के बाद होटलों की जांच की जाएगी. यदि घोषित संख्या से अधिक सिलेंडर पाए गए तो संबंधित होटल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगीतो

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments