HomeBiharबिहार में ट्रेन पकड़ने के चक्कर में गिरा यात्री; RPF जवान की...

बिहार में ट्रेन पकड़ने के चक्कर में गिरा यात्री; RPF जवान की सूझबूझ से टला हादसा

लाइव सिटीज, किशनगंज: ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया।14663 एनजेपी-अमृतसर अमृत भारत एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान एक यात्री चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच पटरी पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर सुमन कुमार की त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ से यात्री की जान बच गई

रेलवे सुरक्षा बल ठाकुरगंज के सब इंस्पेक्टर सुमन कुमार ने बताया कि मुकेश कुमार पासवान, जो सीतामढ़ी जिले के थाना पसौनी, मदनपुर गांव के निवासी हैं, अपनी पत्नी और पुत्र के साथ ठाकुरगंज से सीतामढ़ी जाने के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होने पहुंचे थे।

सुबह करीब 10:33 बजे ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचने के बाद यात्रियों की भारी भीड़ के कारण उन्हें ट्रेन में चढ़ने में कठिनाई हो रही थी। ट्रेन खुलने लगी थी, लेकिन भीड़भाड़ को देखते हुए चालक ने कुछ क्षणों के लिए ट्रेन रोक दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments