HomeBiharबिहार में ठंड का असर बढ़ना शुरू, अगले पांच दिनों तक ऐसा...

बिहार में ठंड का असर बढ़ना शुरू, अगले पांच दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: बिहार में ठंड का मौसम अब रफ्तार पकड़ने लगा है. पछुआ हवा के कारण राज्‍य में मौसम शुष्‍क बना हुआ है और तापमान धीरे-धीरे गिर रहा है. सोमवार को प्रदेश के 11 जिलों के न्यूनतम तापमान में जहां गिरावट आई वहीं पटना सहित 12 जिलों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पछुआ की गति 10-12 किमी प्रतिघंटा है. इसके प्रभाव से बिहार का मौसम अगले पांच दिनों तक शुष्क बना रहेगा. इस दौरान तापमान में क्रमिक गिरावट की संभावना है. सोमवार को 9.6 डिग्री सेल्सियस के साथ गया प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा. वहीं राजधानी के अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई.

पटना का न्यूनतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की वृद्धि के साथ 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विज्ञानी की मानें तो पछुआ की गति में बढ़ोतरी होने के कारण प्रदेश के तापमान में अंतर देखने को मिलेगा. राजधानी समेत प्रदेश के आसपास का मौसम आमतौर पर सामान्य बना रहेगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home