HomeBiharपटना में ज्वेलरी दुकान में हथियार के बल पर लूट, नकद सहित...

पटना में ज्वेलरी दुकान में हथियार के बल पर लूट, नकद सहित लाखों के गहने ले गये अपराधी

लाइव सिटीज, पटना: नगर थाना के वाल्मी के आगे नवादा मोड़ एम्स रोड पर आधा दर्जन से अधिक संख्या में रहे हथियारबंद अपराधियों ने एक ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के ज्वेलरी और कैश लूट कर फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकानदार से पूछताछ और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरा खंगालकर अपराधियों का पता लगाने में जुट गई है। पिछले 1 माह में इस इलाके में लूटपाट के तीसरी वारदात है जिससे व्यापारियों में दहशत का माहौल बना हुआ है.

हैरान करने वाली बात है कि एक भी लूट के मामले को पुलिस उद्भेदन नहीं कर पाई है और ना ही अपराधियों का पता लगा पाई है। फुलवारी शरीफ में बढ़ती आपराधिक वारदात को लेकर और सोमवार को राधेश्याम ज्वेलर्स में हुई लूट की वारदात से नाराज लोगों ने एनएच 98 पटना औरंगाबाद मार्ग को नवादा मोड़ के पास जामकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सड़क जामकर हंगामा और नारेबाजी कर रहे हैं आक्रोशित व्यापारियों को मौके पर पहुंची पुलिस टीम समझाने बुझाने में जुटी हुई थी।

जानकारी के मुताबिक, राधेश्याम ज्वेलर्स की दुकान में 7 की संख्या में बाइक से आए हथियार बंद अपराधियों का दल प्रवेश कर गए। नकाबपोश अपराधी जिस समय दुकान में प्रवेश किया उस समय दुकान में केवल दुकानदार राधेश्याम गल्ला पर बैठे हुए थे। दुकान में घुसे अपराधियों ने सबसे पहले कमर से रिवाल्वर निकालकर राधेश्याम को अपने कब्जे में लेते हुए कहा कि तुमको हम कुछ नहीं करेंगे, तुम चैन से बैठे रहो। उसके बाद दुकान में जितने खुले सोने चांदी के जेवरात रखे थे सब को एक बैग में रखा और गल्ला में रखा लाखों रुपया बैग में रख लिया। फिर जो बंद रेक में जेवरात थे उसको खुलवावा कर अपने कब्जे में रख लिया और भागने लगे। अपराधी जब भागने लगे तो दुकानदार राधेश्याम ने अपनी दुकान की कुर्सी फेंक दिया ताकि उन्हें लग जाए और वह गिर जाए। हालांकि ऐसा संभव नहीं हो सका।

घटना की जानकारी पुलिस थाना को दी गई। बताया जाता है कि दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा काम नहीं कर रहा था और दुकान में घुसे अपराधी मुंह को ढके हुए थे। दुकानदार राधेश्याम ने पुलिस को बताया है कि अपराधियों ने दुकान में रखा करीब सात लाख का जेवर एवं 2 लाख 65 हजार नगद लूट कर फरार हो गए। मौके पर सीटी एसपी,एडिशनल एसपी फुलवारी और थानाध्यक्ष फुलवारी पहुंच गए। पुलिस टीम मामले की छानबीन करने में जुटे हुए हैं। फुलवारी शरीफ थाना के थाना अध्यक्ष शफिर आलम ने बताया एम्स रोड नवादा के पास राधेश्याम ज्वेलर्स में लूट हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि इस लूट में वही गैंग है जो पूर्व में ऐसी वारदात को अंजाम दे चुका है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home