HomeBiharबिहार में निवेश बढ़ाने को लेकर सम्राट चौधरी ने बताया पूरा प्लान,...

बिहार में निवेश बढ़ाने को लेकर सम्राट चौधरी ने बताया पूरा प्लान, जानें क्या है

लाइव सिटीज, पटना: बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा आयोजित व्यवसायिक समागम के अंतिम दिन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग, निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर कई बड़ी घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में उद्योग लगाने वाले कारोबारियों की सुरक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए सरकार पूरी तरह गंभीर है. इसके लिए हर तीन महीने पर जिला स्तर पर बैठक आयोजित की जाएगी. इस बैठक में डीएम, एसपी और उद्योग जगत के प्रतिनिधि शामिल होंगे, ताकि व्यापारियों की समस्याओं का जल्दी समाधान हो सके.

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया जा रहा है. राज्य सरकार ने औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति-2025 लागू की है और उद्योग संगठनों से सुझाव लेकर इसमें लगातार सुधार किए जाएंगे.

उन्होंने कहा कि अगर उद्योग जगत को किसी नीति में बदलाव की जरूरत महसूस होती है, तो वे सीधे उद्योग मंत्री से मिल सकते हैं. सरकार कारोबारियों के सुझावों के आधार पर नई नीतियां बनाने के लिए तैयार है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में आधारभूत संरचना को तेजी से मजबूत किया जा रहा है. गंगा और सोन नदी के किनारे करीब 126 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव बनाया जा रहा है, जो दिघवारा से शेरपुर तक विकसित होगा. इसके अलावा जेपी सेतु और महात्मा गांधी सेतु के समानांतर नए पुलों का निर्माण भी किया जा रहा है. राघोपुर पुल का उद्घाटन भी जल्द होने की बात कही गई.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments