लाइव सिटीज, पटना: बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री ने खुद को स्वास्थ्य मंत्री कहा है। उन्होंने कहा कि ‘बिहार में काफी कुछ करने की जरूरत है। और हम लोग करेंगे। और ये अवसर है, हमारे लिए। हमारी पार्टी ने, हमारी सरकार ने मुझे ‘स्वास्थ्य मंत्री’ की जिम्मेदारी दी है। हमारा मंत्रालय बिहार के एक- एक घर के बच्चों से जुड़ा हुआ मंत्रालय है। बिहार की शिक्षा ही समृद्धि का आधार बने। इसके लिए काम करेंगे और काम हमने शुरू कर दिया है।
शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का ये वीडियो एक्स पर वायरल हो रहा है। हजारों लोग इसे देख चुके हैं। नेटिजन्स ने इस पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा है कि हम तो जनरल नॉलेज के लिए शिक्षा मंत्री के रूप में आपको जानते थे। लेकिन ये तो गजब का फ्रॉड चल रहा है। हम सबको इसलिए नौकरी नहीं मिल रहा है।
आपको बता दें कि बिहार सरकार में मिथिलेश तिवारी शिक्षा मंत्री हैं। मिथिलेश तिवारी, 2015 में गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर से विधायक चुने गए। 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में उन्हें इसी सीट से जीत मिली। इन्होंने बक्सर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव भी लड़ा है। वे लंबे समय तक बीजेपी में प्रदेश महामंत्री रहे। पहली बार बिहार सरकार में मंत्री बने हैं।
