HomeBiharबिहार में ई-वाहनों को मिलेगी सस्ती पार्किंग, मॉल-अपार्टमेंट और पेट्रोल पंपों में...

बिहार में ई-वाहनों को मिलेगी सस्ती पार्किंग, मॉल-अपार्टमेंट और पेट्रोल पंपों में चार्जिंग स्टेशन अनिवार्य

लाइव सिटीज, पटना: राज्य के सभी शहरी इलाकों में व्यक्तिगत ई-वाहनों के लिए अनुदानित दर पर पार्किंग की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके लिए सभी शहर सिटी पार्किंग प्लान तैयार कर अनुदानित दर पर इलेक्ट्रिक वाहनों की ऑन स्ट्रीट पार्किंग एवं चार्जिंग स्टेशन का प्रविधान करेंगे। 

इसके साथ ही शहरी इलाकों में बनने वाले बहुमंजिला इमारत जैसे अपार्टमेंट, शापिंग मॉल, बड़े आवासीय परिसर में चार्जिंग स्टेशन बनाना अनिवार्य करने की तैयारी है। इसके लिए नगर विकास एवं आवास विभाग अपने भवन उपविधि (बिल्डिंग बायलाज) में संशोधन लाएगी। 

इस संशोधन में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि शहरों में बनने वाले सभी बड़े भवनों में चार्जिंग स्टेशन जरूर हों। राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए लाई गई नीति के तहत यह व्यवस्था की जा रही है।

परिवहन विभाग की अधिसूचना के अनुसार, सभी पेट्रोल पंप को लाइसेंस निर्गत किए जाने के समय ही ई-चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। पुराने पेट्रोल-पंपों और सीएनजी स्टेशन को भी अपने परिसर में ई-चार्जिंग स्टेशन स्थापित करना होगा। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments