लाइव सिटीज, सीवान: सिवान में एक बार फिर से पुलिस की बंदूक गरजी है। सिवाल पुलिस ने जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के ज्लेवरी लूट कांड के आरोपी का एनकाउंटर किया है। इस एनकाउंटर में आरोपी को दोनों पैरों में गोली लगी है। आपको बता दें कि 6 मई को सिवान के जमापुर बाजार की एक ज्वेलरी दुकान में लूट हुई थी। उसके पैरों में पुलिस की गोली लगी है और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
इस तरह से बिहार पुलिस ने एक बार फिर से अपराधियों को जीरो टोलरेंस का पाठ पढ़ा दिया है। सिवान पुलिस ने सोमवार की सुबह जीरादेई थाना क्षेत्र जामापुर बाजार के ज्वेलरी शॉप में लूट मामले के मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर किया है। उसके दोनों घुटनों में गोली मारी गई है। इससे वह गंभीर रूप से घायल हैं। आरोपित की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के चांदपुर घुरघाट निवासी श्रीनिवास सिंह के 26 वर्षीय बेटे अंकित कुमार सिंह के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने 6 मई को जामापुर बाजार की ज्वेलरी दुकान की पड़ताल के दौरान अंकित सिंह का पता लगाया। पुलिस को जानकारी मिल गई कि अंकित ही इस लूटकांड का मास्टरमाइंड है। इसके बाद पुलिस ने उसे रविवार-सोमवार की दरमियानी रात घेर लिया। इसी दौरान भागने के क्रम में पुलिस ने उस पर गोलियां चलाईं।
