HomeBiharजहानाबाद में NH 22 पर बड़ा हादसा, ट्रक-स्कूल बस की टक्कर, 3...

जहानाबाद में NH 22 पर बड़ा हादसा, ट्रक-स्कूल बस की टक्कर, 3 बच्चे और ट्रक चालक घायल

लाइव सिटीज, जहानाबाद: जहानाबाद में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. जिले में NH 22 पर मई रेलवे गुमटी के समीप उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जब स्कूली बच्चों से भरी एक बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हुई. इस हादसे में ट्रक ड्राइवर अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि 3 बच्चों भी चोटिल हो गए.

घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. बेहतर इलाज के लिए ट्रक ड्राइवर अजय कुमार और एक छात्रा को पीएमसीएच (PMCH) रेफर किया गया है. दो अन्य छात्रों का इलाज जहानाबाद सदर अस्पताल में ही चल रहा है. इस घटना में दो अन्य छात्रों को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है.

लोगों ने बताया कि छात्रा जैसे ही बस पर चढ़ने वाली थी, तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने स्कूल बस में जोरदार टक्कर मार दी. इससे बस पर सवार कई बच्चे जख्मी हो गए और छात्रा मानवी कश्यप दूर जा गिरी, छात्रा के सिर और कंधे में गंभीर चोटें आई हैं.

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए. सभी बच्चों के परिजनों को तुरंत सूचित किया गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments