HomeBiharबिहार में अगले 5 दिनों तक जारी रहेगा आंधी-पानी का दौर, मौसम...

बिहार में अगले 5 दिनों तक जारी रहेगा आंधी-पानी का दौर, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

लाइव सिटीज, पटना: बंगाल की खाड़ी क्षेत्र से लगातार नमी युक्त हवा के बीच तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बने होने के साथ आंधी-पानी का प्रभाव बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार उत्तर पूर्वी बांग्लादेश और इसके आसपास के इलाकों में हवा का चक्रवाती परिसंरचरण( कम दबाव का क्षेत्र) एवं पश्चिम से पूर्व की ओर चलने वाली हवा जो हिमालय से टकराकर अन्य राज्यों के मौसम में बदलाव लाने वाली (पश्चिमी विक्षोभ) की सक्रियता एक के बाद एक बनने से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। 

इनके प्रभाव से अगले चार से पांच दिनों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में मेघ गर्जन के साथ आंधी-पानी को लेकर स्थिति बनी रहेगी। अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण बिहार के ज्यादातर जिलों के अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के आसार है। इसके बाद 24 घंटे के दौरान तापमान में गिरावट की संभावना है। 

जबकि, उत्तर बिहार के 18 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ आंधी-पानी की स्थिति को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इन भागों में 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। बीते 24 घंटों के दौरान नालंदा में हवा की गति 48 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। 

उत्तर बिहार के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। पूर्णिया के बनमनखी में 12.6 मिमी, पूर्णिया के बांके बाजार में 3.4 मिमी, किशनगंज में 1.0 मिमी, पूर्णिया के बैसा में 0.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। सोमवार को प्रदेश के अलग-अलग भागों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments