लाइव सिटीज, पटना: बिहार पुलिस में नौकरी की तैयारी कर रहे पूर्व सैनिकों और अर्द्धसैनिक बलों के सेवानिवृत्त जवानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य में विशेष सहायक पुलिस (SAP) के कुल 15,821 पदों पर अनुबंध के आधार पर भर्ती प्रक्रिया एक जून से शुरू होने जा रही है।
इस बार भर्ती प्रक्रिया को और व्यापक बनाते हुए पहली बार केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के सेवानिवृत्त अर्द्धसैनिक कर्मियों को भी इसमें शामिल होने का अवसर दिया गया है।
बिहार पुलिस मुख्यालय ने इस भर्ती प्रक्रिया के लिए दानापुर कैंट स्थित सेना रोजगार कल्याण संगठन को नोडल इकाई बनाया है। भर्ती रैलियों का आयोजन 1 जून से 6 जून तक प्रमंडलवार किया जाएगा। इन रैलियों में पूर्व सैनिक और अर्द्धसैनिक बलों के सेवानिवृत्त जवान भाग ले सकेंगे। रैलियां प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
भर्ती रैलियों का शेड्यूल इस प्रकार तय किया गया है—
* 1 जून: पूर्णिया, भागलपुर और दरभंगा
* 2 जून: कोसी, मुंगेर और सारण
* 3 जून: तिरहुत
* 4 जून: मगध
* 5 जून: पटना (पटना और नालंदा)
* 6 जून: पटना (भोजपुर, भभुआ, रोहतास और बक्सर
