HomeBiharबिहार में 14 वर्षीय छात्र की निर्मम हत्या, तालाब से मिला शव

बिहार में 14 वर्षीय छात्र की निर्मम हत्या, तालाब से मिला शव

लाइव सिटीज, नवादा: नवादा जिले के गोनावां इलाके में 14 वर्षीय स्कूली छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में निर्मम हत्या कर दी गई. गोनी पहाड़ के पास स्थित तालाब में उपलाता हुआ शव मिलने के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया है. परिजनों और ग्रामीणों ने हत्यारों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया है.

जानकारी के अनुसार, छात्र ने अपना बैग स्कूल में छोड़कर चार साथियों के साथ बाहर निकला था. इसके बाद वह लापता हो गया. परिजनों और ग्रामीणों ने पूरे दिन उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. शाम करीब 5 बजे एक साथी ने सूचना दी कि छात्र का शव तालाब में तैर रहा है.

ग्रामीणों का आरोप है कि छात्र की बेरहमी से हत्या की गई. आशंका जताई जा रही है कि उसकी आंखें फोड़ दी गईं और फिर शव को तालाब में फेंक दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और एक संदिग्ध साथी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. हालांकि पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home