लाइव सिटीज, पटना: बिहार में यूं तो त्योहारों का मौसम नहीं है लेकिन जब सियासत में राजनीतिक उलट फेरे होते हैं तो माहौल उत्सव सा हो जाता है. बंगाल में विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद भाजपा के प्रदेश कार्यालय में नजर उत्सव सा था. मौके पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन कर रहे थे.
बिहार भाजपा के प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता अपने-अपने तरीके से जश्न मना रहे हैं. कुछ कार्यकर्ता झालमुड़ी बांट रहे थे तो कुछ कार्यकर्ता मिठाई बांट रहे थे. उसी समय महिलाएं एक-दूसरे को गुलाल लगा रहीं थीं. वहीं, युवा कार्यकर्ता आतिशबाजी करने में जुटे थे. मुख्य द्वार पर जमकर आतिशबाजी की गई और दिन में दिवाली जैसा माहौल हो गया.
भाजपा प्रदेश कार्यालय परिसर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने पार्टी के झंडे लहराए और नारेबाजी की. इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ जैसे नारों से माहौल गूंज सुनायी दी. प्रदेश कार्यालय परिसर में जमकर ढोल नगाड़े बजे और उस पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि आज श्यामा प्रसाद का सपना सच हुआ है. बंगाल में हम लोगों ने अथक प्रयास से कमल खिलाने का प्रयास काम किया है. हजारों कार्यकर्ताओं की मेहनत और बलिदान के बाद बंगाल में हमें सत्ता हासिल हुई है.
