HomeBiharबिहार में एनकाउंटर, सिवान में हर्ष हत्याकांड का मुख्य आरोपी सोनू यादव...

बिहार में एनकाउंटर, सिवान में हर्ष हत्याकांड का मुख्य आरोपी सोनू यादव ढेर

लाइव सिटीज, सीवान: सिवान नगर थाना क्षेत्र के आंदर ढाला में 29 अप्रैल 2026 को हुए चर्चित गोलीकांड का मुख्य आरोपी सोनू कुमार यादव पुलिस मुठभेड़ में मारा गया. बड़हरिया थाना क्षेत्र के लकड़ी गांव के पास हुई इस कार्रवाई में 25 हजार रुपये का इनामी अपराधी ढेर हो गया.

मृतक सोनू यादव हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरेया गांव निवासी गरजू यादव का पुत्र था. पुलिस के अनुसार वह गोलीकांड का मुख्य शूटर था. उस पर पूर्व बीजेपी MLC मनोज सिंह के भांजे हर्ष कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या करने का आरोप था. हमले में मनोज सिंह के बहनोई चंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिनका इलाज पटना के पीएमसीएच में चल रहा है.

पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा को गुप्त सूचना मिली कि सोनू यादव किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से बड़हरिया की ओर जा रहा था. एसडीपीओ अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. टीम ने लकड़ी गांव के पास घेराबंदी की। आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने गोलीबारी की.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments