HomeBiharनीट यूजी 2026 का एडमिट कार्ड हुआ जारी, परीक्षा केन्द्र पहुंचने तक...

नीट यूजी 2026 का एडमिट कार्ड हुआ जारी, परीक्षा केन्द्र पहुंचने तक का हर डिटेल यहां जानें

लाइव सिटीज, पटना: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर की दिया है. पहले एडमिट कार्ड 26 अप्रैल को जारी होने वाला था, लेकिन इसे 27 अप्रैल की सुबह 10 बजे जारी किया गया. अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट www.neet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं.

परीक्षा का आयोजन 3 मई रविवार को दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे के बीच किया जाएगा. परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ वैध पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा. बिना एडमिट कार्ड और पहचान पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. एडमिट कार्ड के साथ पासपोर्ट साइज फोटो भी परीक्षा केंद्र पर ले जाना जरूरी होगा, जिसे एग्जामिनर को सौंपना पड़ सकता है.

एनटीए के मुताबिक 3 मई को परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर प्रवेश परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले दिया जाएगा. परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी, लेकिन छात्रों को समय से पहले केंद्र पहुंचने का निर्देश दिया गया है. परीक्षा हॉल में बैठने के बाद सबसे पहले प्रश्न पत्र की भाषा यानी माध्यम की जांच करनी होगी. अभ्यर्थी आवेदन के समय जिस भाषा हिंदी, अंग्रेजी या क्षेत्रीय भाषा का चयन किए थे, उसी के अनुसार प्रश्न पत्र मिलेगा. इसके बाद ही उत्तर लिखने की प्रक्रिया शुरू करनी होगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments