HomeBiharजानकी नवमी पर पुनौराधाम पहुंचे CM सम्राट चौधरी, बोले- 31 दिसंबर 2028...

जानकी नवमी पर पुनौराधाम पहुंचे CM सम्राट चौधरी, बोले- 31 दिसंबर 2028 तक सीता मंदिर का काम होगा पूरा

लाइव सिटीज, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को सीतामढ़ी के पवित्र पुनौराधाम पहुंचे. यहां उन्होंने माता जानकी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की. इसके बाद वे सीताकुंड गए, जहां जल चढ़ाकर आरती की. धार्मिक माहौल के बीच मुख्यमंत्री की मौजूदगी से पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया.

मुख्यमंत्री ने जानकी नवमी के अवसर पर सीतामढ़ी महोत्सव का उद्घाटन किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे. लोगों को संबोधित करते हुए CM सम्राट ने कहा कि आज मेरे लिए गौरव का विषय है कि मां सीता के आशीर्वाद से बिहार के मुख्यमंत्री के पद पर बैठकर मां का आशीर्वाद लेने आया हूं. यहां की धरती में मां का जुड़ाव दिखता है.

सीएम ने कहा कि अमित शाह जी और नीतीश जी जब भूमिपूजन करने आए थे उस दिन बारिश हुई थी. जितनी देर वो यहां रहे उतनी देर यहां बारिश होती रही. ये प्रतीक है. मां सीता के जन्म के समय भी हजारों साल पहले यहां अकाल पड़ा था. उसी अकाल में मां का जन्म हुआ था. अब भूमिपूजन में बारिश हुई. दोनों का कनेक्शन है.

मुख्यमंत्री ने आगे कहा की हम लोगों ने समीक्षा की है. अफसरों को निर्देश दिया गया है. अफसरों ने कहा है कि 2029 के जून में मंदिर बनकर तैयार हो पाएगा. हमने कहा 31 दिसबंर 2028 तक मां सीता के मंदिर का काम पूरा करना है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments