HomeBiharसम्राट चौधरी का विधानसभा में बड़ा ऐलान, ब्लॉक-अंचल और थाना को...

सम्राट चौधरी का विधानसभा में बड़ा ऐलान, ब्लॉक-अंचल और थाना को सीधे मेरा CMO देखेगा..

लाइव सिटीज, पटना: सदन में चर्चा के दौरान सीएम सम्राट चौधरी ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि अब ब्लॉक-अंचल और थाना को सीधे CMO देखेगा।विश्वास मत के दौरान सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ जो अत्याचार करेगा, उसे हमारी पुलिस पाताल से भी खोज निकलेगी। तीन चीजों को ब्लॉक, अंचल और थाना मेरा CMO पूर्ण रूप से देखेगा। जनता को सारी सुविधा मिले इसे सुनिश्चित किया जाएगा।

सीएम सम्राट चौधर ने कहा कि मैं तो गारंटी देता हूं कि बिहार की पुलिस काम करेगी और महिलाओं की तरफ कोई भी गलत नजर उठाता है उसे किसी हाल में नहीं बख्शा जाएगा। बिहार में 2011 से लगातार लोक सेवा का अधिकार कानून लागू किया गया। बिहार भूमि पोर्टल, ई मोटेशन, ईमापी की व्यवस्था कराई गई।

उन्होंने कहा कि मैं भरोसा दिलाता हूं कि तीन चीजों को, ब्लॉक, अंचल और थाना को मेरा सीएमओ पूर्ण रूप से देखेगा और बिहार की जनता को सभी तरह की सुविधाएं मिल सकें इसको सुनिश्चित करने का काम किया जाएगा। इसलिए बिहार की चिंता लगातार नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमलोग करते रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments