लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधानसभा में सम्राट सरकार के विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हो गई है। बिहार विधानसभा में बहुमत प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत तेजस्वी यादव ने की। उनके संबोधन के दौरान सदन में राजनीतिक माहौल गरमा गया और तीखी नोकझोंक देखने को मिली।
तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि जेडीयू के नेता पहले “2025 से 30, फिर से नीतीश” जैसे नारे लगाते थे, लेकिन वास्तविकता कुछ और है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद पर बने नहीं रहने दिया। और “बीजेपी वालों ने नीतीश जी को फिनिश कर दिया
अपने भाषण में तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि बिहार में पिछले 5 वर्षों में 5 बार सरकार का गठन हुआ है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि “क्या देश में कहीं और ऐसा हुआ है?” और कहा कि इतने लंबे शासन के बाद भी एनडीए को बार-बार सरकार बदलनी पड़ रही है, जिससे राजनीतिक अस्थिरता स्पष्ट होती है।
तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि “इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड सीएम सम्राट चौधरी को बनाया गया है।” उन्होंने यह भी टिप्पणी की कि “लालू जी की पाठशाला से निकले हैं, इलेक्टेड सीएम को सिलेक्टेड सीएम ने हटाया।
